रॉबर्ट्सगंज: कोन पुलिस ने सात वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
सोनभद्र में वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना कोन पुलिस ने रविवार दोपहर 2 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में सात वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/जेएम दुद्धी के वारंट पर बरहमोरी,चकरिया से पकड़ा।