हाथरस: जिला अस्पताल में बाइक चोरी होने पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी अवधेश कुमार को लगाई कड़ी फटकार, वीडियो हुआ वायरल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल का यह मामला है जिसका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है! वीडियो में हाथरस के पुलिस अधीक्षक अस्पताल में पीड़ित की बाइक चोरी होने की शिकायत पर अस्पताल चौकी प्रभारी अवधेश कुमार को जमकर हड़काते एवं सस्पेंड करने की चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं! पुलिस अधीक्षक के कड़े तेवर से पूरे पुलिस महकमें मे हड़कंप मच गया है!