धोरैया: प्रखंड संसाधन केंद्र धोरैया में समर कैंप संचालन के लिए शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज को दिया गया प्रशिक्षण
Dhuraiya, Banka | May 27, 2025 प्रखंड संसाधन केंद्र धोरैया में मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे से सभी शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज का समर कैम्प संचालन हेतु प्रशिक्षण दिया गया. प्रथम संस्था के जिला साधनसेवी मनीष कुमार, बीईओ आमोद कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे. जिसमें सभी शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज को कक्षा पांच या छह में जो बच्चे गणित बनाने में कमजोर हैं उनके चिन्हित करने का निर्देश दिया।