आज दिनांक- 18.10.2026 को पुलिस अधीक्षक, किशनगंज एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) किशनगंज के द्वारा किशनगंज जिला के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रूईधासा मैदान, गांधी चौक, मोतीबाग, मनोरंजन क्लब, खगड़ा मैदान, जिला नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम सहित अन्य स्थलों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया गया। साथ ही, संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सतर्कता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
किशनगंज पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
Home Department, Govt. of Bihar
Bihar Police
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Kishanganj
Kishanganj Police
#Dig_Purnea #अलफोल्लोवेर्स #biharpoliceofficial #BiharPolice #biharnewstoday #HainTaiyaarHum #KishanganjPolice #पुलिस_अधीक्षक
Bahadurganj, Kishanganj | Oct 18, 2026