अटरू: क़वाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 179 ग्राम अफीम की हुई बरामदगी
Atru, Baran | Jun 7, 2026 एंटी-वेनम" अभियान के तहत थाना कवाई की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 179 ग्राम अवैध अफीम सहित एक गिरफ्तार कवाई। बारां पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी-वेनम के तहत थाना कवाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 179 ग्राम अवैध अफीम (गहरे भूरे रंग का तरल पदार्थ) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई