घनारी: दौलतपुर चौक में चतुर्थ श्री श्याम जन्म महोत्सव, लविश लव के भजनों पर भक्त झूमे
Ghanari, Una | Nov 22, 2026 दौलतपुर चौक के रामलीला ग्राउंड में शनिवार देर शाम श्रद्धा और उल्लास के बीच चतुर्थ श्री श्याम जन्म महोत्सव मनाया गया। भजन गायक लविश लव की प्रस्तुति के साथ जंगमों ने भगवान शिव के विवाह की रस्में भी निभाईं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।