गोड्डा: गोड्डा उपायुक्त ने जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निष्पादन के कड़े निर्देश दिए
Godda, Godda | Aug 20, 2026 उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए कड़े निर्देश गोड्डा के उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की भूमि विवाद, पेंशन, राशन, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।