चंदौसी: प्राचीन कुआं खेड़ा शिव मंदिर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
चंदौसी-बिलारी बॉर्डर पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने कुआं खेड़ा प्राचीन शिव मंदिर में श्रावण मास के सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब चार बजे से ही शिव भक्त मंदिर पहुंचने लगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। दोपहर 12 बजे तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।