चूरू: चूरू में रेलवे स्टेशन पर एजीएम ने किया औचक निरीक्षण, अधूरे कार्य जल्द पूरे होने की उम्मीद
Churu, Churu | Dec 2, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर 3 बजे जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर एजीएम अशोक माहेश्वरी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालयों, पेयजल व्यवस्था, साफ–सफाई तथा निर्माणाधीन हिस्सों का जायजा लिया। इस दौरान कई कमियां सामने आने पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए।