भीलवाड़ा: मंत्रालयिक कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर किया हल्ला बोल, सरकार को जयपुर मुख्यालय घेरने और जलसमाधि की दी चेतावनी
पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के बैनर तले मंत्रालयिक कर्मचारियों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर सोमवार दोपहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। वहीं, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो कर्मचारियों द्वारा जयपुर के जलमहल में जलसमाधि ली जाएगी।