खरीक: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
नवगछिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अशोक मंडल (राधोपुर, थाना परबत्ता) को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने दिसंबर में महिला थाना में आवेदन देकर राहुल कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में फरार आरोपी के पिता को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।