जहानाबाद: जहानाबाद में 13 वर्षीय मूक बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका से सनसनी
जहानाबाद। नगर थाना क्षेत्र के बभना निवासी मजदूर बिहारी मांझी की 13 वर्षीय मूक-बधिर बेटी दुखनी, जो शनिवार शाम से लापता थी, उसका शव रविवार सुबह महमद पुर भट्ठा के पास बधार में एक पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।