अनूपगढ़: अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 15 ए में उत्साहपूर्वक मनाया गया पोषण पखवाड़ा
भारत सरकार के निर्देशानुसार आज शनिवार को दोपहर 1 बजे अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 15 ए में महिला में बाल विकास विभाग के द्वारा पोषण पखवाड़ा बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी सहदेव कुमार ने सरकार के द्वारा संचालित सातवे पोषण पखवाड़े के बारे में विस्तार से बताया। महिलाओं को मातृ शिशु पोषण सहित अन्य जानकारिया भी दी गई।