कोईलवर: कोईलवर मानसिक आरोग्यशाला के समीप स्कॉर्पियो पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कोईलवर स्थित मानसिक आरोग्यशाला के समीप सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो पूरी तरह गड्ढे में पलटी हुई है।