कुलपहाड़: तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुआ भारी नुकसान, एसडीएम ने किया कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र का निरीक्षण
कुलपहाड़ तहसील क्षेत्रअजनर क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रभावित गांवों में अजनर, इंद्रहटा और मंगरोल शामिल हैं, जहां खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं।उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित किसानों के खेतों का निरीक्षण किया और आश्वासन दिया।