किशनगढ़ बास: उज्ज्वल बचपन अभियान के तहत पोषण किट वितरण अभियान का शुभारंभ
Kishangarhbas, Alwar | Oct 1, 2026
गुरुवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण एवं समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा संचालित उज्जवल बचपन अभियान के तहत जिलेभर में तीन से 10 वर्ष तक के बच्चों की व्यापक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई। अभियान के प्रथम चरण में स्क्रीनिंग के दौरान 930 कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरण की जाएगी।