शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में आयोजित सूढ़ेश्वर महादेव मेले में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक चार वर्षीय बच्ची अपनी मां से बिछड़ गई। मां से अलग होने के बाद बच्ची अत्यधिक रोने लगी।मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को पुलिस और मेला समिति के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद मेला समिति के सदस्यों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से बच्ची की।