धामपुर: सैंट मैरी स्कूल के पास दो कार चालकों के बीच विवाद के बाद मामला थाने पहुंचा
Dhampur, Bijnor | Jan 28, 2025 धामपुर के सैंट मैरी स्कूल के पास एक भाजपा नेता की पुत्रवधू की कार ई रिक्शा से टकरा गई। ई रिक्शा चालक तो चला गया लेकिन एक अन्य कार चालक वहां आ गया।जिसको लेकर विवाद हो गया।दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। मंगलवार को करीब दो बजे दोनों पक्षों में समझौता होने पर विवाद का निपटारा हो गया।विवाद के दौरान फायरिंग होने की बात भी कही जा रही है।