धामपुर: नहटौर के पैजनिया मार्ग पर गांव पपसरा के पास गुलदार के हमले में बाइक सवार सेल्समैन घायल हुआ
Dhampur, Bijnor | Jan 27, 2025 नहटौर के मोहल्ला धर्मशाला निवासी 24 वर्षीय दीपक यूरिया खाद की कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्य करता है।सोमवार को करीब सात बजे वह बाईक द्वारा चांदपुर से घर लौट रहा था।पैजनिया मार्ग पर गांव पपसरा के पास अचानक गुलदार ने खेत से निकलकर उस पर झपटा मार दिया।बाईक सवार ने हेल्मेट लगा रखा था।गुलदार ने उसके सिर पर हमला किया था।गुलदार के पंजे बाईक सवार के पैर लगे।