धामपुर: नहटौर के पैजनिया मार्ग पर मीमला ईट भट्टे के पास दो बाइकों की टक्कर में दो बाइक सवार घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर
Dhampur, Bijnor | Jan 27, 2025 नहटौर के गांव दबथला निवासी 24 वर्षीय प्रीतम सिंह बाईक से घर लौट रहा था।सोमवार की सांय करीब साढ़े सात बजे नहटौर पैजनिया मार्ग पर मीमला ईट भट्टे के पास एक अन्य बाईक से उसकी टक्कर हो गई।दोनों बाईक सवार घायल हो गए। प्रीतम सिंह को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया।जबकि घायल दूसरे बाईक सवार को उसके परिचित उठाकर ले गए।घायल प्रीतम को जिला अस्पताल रैफर किया।