धामपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहटौर में स्वास्थ्य कर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर यूपीएस की फूंकी प्रतियां
Dhampur, Bijnor | Jan 28, 2025 नहटौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियो ने मंगलवार को करीब तीन बजे को पुरानी पेंशन बहाल करने और एनपीएस तथा यूपीएस को खत्म करने की मांग करते हुए यूपीएस की प्रतियां फूंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी एकत्रित हुए। इस मौके पर उन्होंने नारेबाजी करते हुए संगठन के आह्वान पर एनपीएस और यूपीएस का विरोध किया।