पानीपत: पानीपत में 7 नवंबर तक 2.47 लाख मीट्रिक टन धान की हुई आवक, प्रमुख मंडियों का पूरा आंकड़ा जारी
पानीपत जिले की मंडियों में 7 नवंबर तक कुल 2,47,799 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंडीवार आवक व खरीद का विस्तृत ब्योरा दिया है। सबसे ज्यादा आवक समालखा मंडी में हुई, वहीं मिलर्स व डीलरों ने कुल 2,13,605 मीट्रिक टन धान खरीदा। हैफेड और एचडब्लयूसी की खरीद की भी जानकारी दी गई है।