अतर्रा: अतर्रा में अज्ञात बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
Atarra, Banda | Jul 25, 2026 अज्ञात बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर तहसील क्षेत्र में सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अतर्रा कस्बा निवासी प्रदीप (23) पुत्र वीरेंद्र बाजार से स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। तभी डिग्री कॉलेज के पास एक अज्ञात बाइक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी।