उत्तर प्रदेश के मेरठ में आबूलेन बाजार स्थित होटल स्क्वायर में एक युवती को कथित तौर पर बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि होटल से भागने की कोशिश कर रही युवती को आरोपी ने दौड़ाकर सड़क पर गिराया, उसके साथ मारपीट की और वापस होटल ले जाने का प्रयास किया।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया गया। हालांकि, थाने में दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की केवल तीन धाराएं लगाई गई हैं।
- धारा 115(2): मारपीट कर चोट पहुंचाना।
- धारा 127(2): गलत तरीके से बंधक बनाना।
- धारा 351(3): गंभीर आपराधिक धमकी देना।
एफआईआर में दुष्कर्म की धारा शामिल नहीं किए जाने को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एसएसपी ने थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी की भूमिका की जांच एसपी सिटी को सौंपी है।
.
.
.
.
#Meerut #MeerutNews #HotelSquare #AbuLane #UPPolice
Fatehabad, Agra | Nov 25, 2026