इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज के प्राकृतिक वादियों में बसा कैलाश डैम पिकनिक स्पॉट पर दूर-दूर से पहुंचे सैलानी
हर साल की भांति इस साल भी नव वर्ष पर जश्न मनाने के लिए प्राकृतिक सौंदर्य और शांतिपूर्ण माहौल में बुधवार को दिन के 11 से पिकनिक मनाने को लेकर हजारों की संख्या में लोग कैलाश डैम पहुंचे। जहां शाम 5:30 बजे तक सैलानियों की भीड़ लग रहा। बता दें कि नव वर्ष के मौके पर आसपास के इलाके के अलावा प्रत्येक वर्ष दूर-दराज से लोग बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने आते है।