कटंगी: अधिकारियों और कर्मचारियों की पहल, कटंगी से तिरोड़ी 15 किमी. की बाइक रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक
कटंगी में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप बाइक रैली का आयोजन हुआ। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश और एसडीएम सहायक रिटर्निंग अधिकारी मधुवंत राव धुर्वे के मार्गदर्शन में 15 किमी. की बाइक रैली निकाली गई। रैली की शुरूआत जनपद पंचायत कटंगी परिसर से हुई और तिरोड़ी के बाजार में रैली ने विराम लिया।