मेरठ: लिसाड़ी गेट में पुरानी रंजिश के चलते जेल से छूटते ही बदमाश ने चलाई गोली, 12 दिन पहले आया था जमानत पर, बाल-बाल बचा युवक
Meerut, Meerut | Nov 3, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट में पुरानी रंजिश को लेकर जेल से छूटे कुख्यात ने युवक पर फायरिंग कर दी। आरोप है कि वर्ष 2019 में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए वारदात की गई। गोली से बचने के लिए युवक पड़ोसी के घर में घुस गया। आरोपी 12 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था।