धनौरा: गजरौला औद्योगिक चौकी क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी खनन, वीडियो हुआ वायरल
गजरौला औद्योगिक चौकी क्षेत्र में मिट्टी खनन का कारोबार खुलेआम चलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे क्षेत्र में धड़ल्ले से मिट्टी खनन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मिट्टी खनन के कारोबार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।