राजपुर: अंबिकापुर बरवाडीह रेलवे लाइन को लेकर सांसद चिंतामणि महाराज ने क्या कहा, सुनिए
वहीं सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज का कहना है कि रेलवे परियोजना को लेकर तेजी से काम चल रहा है और जल्द ही भूमिपूजन होने की पूरी संभावना है। उनका दावा है कि उनके कार्यकाल में ही इस महत्वाकांक्षी रेल लाइन की शुरुआत होगी। अंग्रेजों के समय शुरू हुई इस परियोजना के अवशेष आज भी सरनाडीह और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद हैं, जो इस ऐतिहासिक रेल लाइन की कहानी बयां करते है