बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक तेज रफ्तार दूध वाहन ने टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच