ऊंचाहार: पट्टी रहस कैथवल गाँव स्थित बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर पट्टी रहस कैथवल गाँव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में बाइक सवार धीरज निवासी निरही का पुरवा मजरे कंदरावां सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया