🔹ई-विकास प्रणाली से खाद लेने में किसानों को न हो कोई परेशानी- कलेक्टर श्री तिवारी
🔹लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के शीघ्र निराकरण के दिये निर्देश*
🔹बैठक में अनुपस्थित रहे दो अधिकारियों को एक दिन अवैतनिक करने के दिये निर्देश
🔹कटनी - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कहा कि समितियों एवं निजी विक्रेताओं द्वारा किसानों को उर्वरकों का वितरण ई-विकास प्रणाली के तहत ही किया जाएगा। अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी या समस्या नहीं हो। इसके लिये उन्होंने समिति प्रबंधक व मैदानी कृषि अमले को पटवारियों से समन्वय कर फार्मर आईडी से खसरा लिंक करने (बकेटिंग) के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री तिवारी ने बैठक से अनुपस्थित बड़वारा के परियोजना अधिकारी और बीईओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और सहायक कलेक्टर श्लोक वाइकर मौजूद रहे।
*लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के निर्देश*
कलेक्टर श्री तिवारी ने 'लाड़ली बहना योजना' से संबंधित लंबित शिकायतों की परियोजनावार समीक्षा करते हुये शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने राजस्व विभाग के अंतर्गत लंबित शिकायतों की तहसीलवार समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटवारियों के साथ बैठक आयोजित कर पीएम किसान योजना से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का विश्लेषण करें और अपात्र किसानों की शिकायतों को फोर्स क्लोज करायें।
बैठक में जल संसाधन, खनिज, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, खाद्य, वन, कृषि, स्कूल शिक्षा, नगरीय विकास से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की भी समीक्षा की गई।
*जलकल्याण शिविर में वंचित हितग्राहियों को दिलायें लाभ*
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 12 से 18 जून की अवधि में जिले के प्रत्येक विकासखण्ड, नगरीय निकाय मुख्यालयों पर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण हेतु आयोजित होने वाले 3 दिवसीय शिविरों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही इन कैंपों में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड बनाने और श्रम योगी मानधन योजना में श्रमिकों का पंजीकरण कराने के भी निर्देश दिए
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
@CMMadhyapradesh
@Drmohanyadav51
@udaypratapmp
@cooperativedept
@gaddeptmp
@jbpcommissioner
#Katni #कटनी
3 views | Katni, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026