🚨 नो एंट्री और खतरनाक पार्किंग पर सख्ती—विजय नगर पुलिस ने ट्रक चालक पर दर्ज किया अपराध
🔹 एमआर–09 पर बर्फानी धाम के सामने खतरनाक स्थिति में खड़े भारी वाहन पर कार्रवाई
🔹 ट्रक चालक के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज
🔹 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई
इंदौर, 19 अक्टूबर 2026। आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना विजय नगर पुलिस ने एमआर–09 पर बर्फानी धाम के सामने खतरनाक स्थिति में खड़े आयशर ट्रक के विरुद्ध कार्रवाई की। सार्वजनिक मार्ग पर वाहन खड़ा होने से राहगीरों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न होने की आशंका थी। पुलिस ने वाहन को थाना परिसर लाकर चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 983/2026, धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
इंदौर पुलिस की सभी ट्रांसपोर्टरों एवं वाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित समय और अनुमत मार्गों का पालन करे�
Indore, Indore | Oct 19, 2026