सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के करही गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्ची को लगा करंट, CHC से किया गया रेफर
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के करही गांव में घर में खेलने के दौरान 6 वर्षीय एक मासूम बच्ची को अचानक करंट लग गया। जिसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने बच्ची का प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।