बालाघाट: विधायक और सिविल सर्जन के हस्तक्षेप के बाद, जिला अस्पताल में प्रसूता महिला को उपचार के लिए फिर भर्ती किया गया
बालाघाट शहीद भगतसिंह जिला अस्पताल में प्रसूता के उपचार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। प्रसव के लिए भर्ती प्रीति डहरवाल के परिजनों का आरोप है कि सीजर से पहले उन्हें महिला की स्थिति गंभीर बताते हुए कहा गया कि ऑपरेशन में “या तो बच्चा बचेगा या मां”। साथ ही इमरजेंसी सुविधाएं नहीं होने की बात कहकर उन्हें निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। परिजनों के अनुसार