बस्तर के दो शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान
शिक्षक दिवस पर बस्तर का मान बढ़ा। 📚🏆
श्रीमती कामेश्वरी कश्यप और श्री बुधराम कश्यप का चयन वर्ष 2026-27 के राज्य शिक्षक सम्मान के लिए हुआ है।
👩🏫 श्रीमती कामेश्वरी कश्यप
मावलीगुड़ा के ग्रामीण बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए 15 वर्षों से समर्पित।
♻️ ‘कबाड़ से जुगाड़’ से रोचक शिक्षण
📚 ‘मुस्कान पुस्तकालय’ की स्थापना
🔬 विद्यार्थियों के विज्ञान मॉडल्स को सराहना
🏫 कोरोना काल में मोहल्ला क्लास का सफल संचालन
🏅 ‘कोरोना वारियर्स सम्मान’ से सम्मानित
👨🏫 श्री बुधराम कश्यप
छिन्दबहार के संस्कृत व्याख्याता, जिन्होंने सेवा को शिक्षा का माध्यम बनाया।
🎓 28 वर्षों का शिक्षकीय सेवाकाल
📚 600+ जरूरतमंद विद्यार्थियों की फीस और शिक्षण सामग्री में सहयोग
🤝 10+ निर्धन कन्याओं के विवाह में आर्थिक योगदान
🏫 शाला त्यागी बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’
🗣️ हल्बी और धुरवी बोली के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास
दो शिक्षक. दो प्रेरक यात्राएं. बस्तर की शिक्षा के लिए गर्व का क्षण। ❤️
#शिक्षकदिवस #राज्यशिक्षकसम्मान