Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
No video available

केंद्र सरकार द्वारा #पेट्रोल_डीज़ल की #कीमतों मे की गई अत्याधिक वृद्धि ने आमजन की जेब पर बोझ बढ़ाया है

20.7k views | Bhilwara, Bhilwara | Jun 29, 2020

MORE NEWS

पुलिस महानिदेशक ने गोद लिए सांगानेर थाने का किया निरीक्षण 
15 दिन में कार्यों को गति देने के निर्देश, फिर करेंगे समीक्षा
 
- डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस-2025 के निर्देशों के तहत गोद लिया गया थाना
- पुलिस महानिदेशक ने इसी थाने से शुरू की थी अपनी पुलिस सेवा 

जयपुर :कमलेश आमेटा                                                         राजस्थान पुलिस महानिदेशक  राजीव कुमार शर्मा ने सोमवार को अपने गोद लिए ‘सांगानेर पुलिस थाने‘ का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण, लंबित प्रकरणों, अपराध अनुसंधान और पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय से जारी ‘उत्कृष्ट थाना मार्गदर्शिका‘ के अनुरूप कार्यों को गति देकर आदर्श थाना बनाने की दिशा में प्रयास किए जाए। उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक ने सांगानेर थाने से ही अपनी पुलिस सेवा की शुरुआत की थी।

 शर्मा ने थाने में महत्वपूर्ण फाइलों के संधारण को अधिक बेहतर करने और लम्बित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना रिकॉर्ड, अपराध अनुसंधान, प्रशासनिक कार्यों और आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाने की कार्यप्रणाली को मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए। प्रत्येक कार्य का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण सुनिश्चित होना चाहिए। निरीक्षण में थाना प्रभारी ने कार्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

- थाना स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू हों अभियान

 शर्मा ने कहा कि प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों और प्राथमिकता वाले कार्यों को थाना स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों, वारंट निष्पादन, निरोधात्मक कार्रवाई और नागरिक सेवाओं से जुड़े मामलों में समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

- 15 दिन बाद फिर करेंगे प्रगति की समीक्षा

पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर वास्तविक सुधार सुनिश्चित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद फिर से थाने का दौरा करेंगे और निर्देशों की पालना तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था को पूर्ण संवेदनशील और प्रभावी बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी श्री कुंवर राष्ट्रदीप सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस-2025 के निर्देशों की पालना में प्रदेश के 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाले आईपीएस अधिकारियों ने एक-एक पुलिस थाना गोद लिया है। इनमें अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित मामलों के निस्तारण, वारंट निष्पादन, सड़क सुरक्षा और जनसेवा के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस महानिदेशक ने गोद लिए सांगानेर थाने का किया निरीक्षण 15 दिन में कार्यों को गति देने के निर्देश, फिर करेंगे समीक्षा - डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस-2025 के निर्देशों के तहत गोद लिया गया थाना - पुलिस महानिदेशक ने इसी थाने से शुरू की थी अपनी पुलिस सेवा जयपुर :कमलेश आमेटा राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने सोमवार को अपने गोद लिए ‘सांगानेर पुलिस थाने‘ का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण, लंबित प्रकरणों, अपराध अनुसंधान और पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय से जारी ‘उत्कृष्ट थाना मार्गदर्शिका‘ के अनुरूप कार्यों को गति देकर आदर्श थाना बनाने की दिशा में प्रयास किए जाए। उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक ने सांगानेर थाने से ही अपनी पुलिस सेवा की शुरुआत की थी। शर्मा ने थाने में महत्वपूर्ण फाइलों के संधारण को अधिक बेहतर करने और लम्बित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना रिकॉर्ड, अपराध अनुसंधान, प्रशासनिक कार्यों और आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाने की कार्यप्रणाली को मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए। प्रत्येक कार्य का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण सुनिश्चित होना चाहिए। निरीक्षण में थाना प्रभारी ने कार्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। - थाना स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू हों अभियान शर्मा ने कहा कि प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों और प्राथमिकता वाले कार्यों को थाना स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों, वारंट निष्पादन, निरोधात्मक कार्रवाई और नागरिक सेवाओं से जुड़े मामलों में समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। - 15 दिन बाद फिर करेंगे प्रगति की समीक्षा पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर वास्तविक सुधार सुनिश्चित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद फिर से थाने का दौरा करेंगे और निर्देशों की पालना तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था को पूर्ण संवेदनशील और प्रभावी बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी श्री कुंवर राष्ट्रदीप सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस-2025 के निर्देशों की पालना में प्रदेश के 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाले आईपीएस अधिकारियों ने एक-एक पुलिस थाना गोद लिया है। इनमें अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित मामलों के निस्तारण, वारंट निष्पादन, सड़क सुरक्षा और जनसेवा के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 23, 2026

*हजरत इमाम हुसैन की याद में निकला अलम शरीफ का जुलूस, हजारों अकीदतमंद हुए शामिल*  

*जयपुर/निंबाहेड़ा:कमलेश आमेटा                                                 शहर में सोमवार को हजरत इमाम हुसैन की याद में अलम शरीफ का जुलूस बड़े जोश-ओ-खरोश के साथ निकाला गया। हुसैनी अखाड़ा बबलू उस्ताद जावद दरवाजा के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में हजारों की तादाद में अकीदतमंद शामिल हुए। 
आज से हजारों वर्ष पूर्व में हुए करबला की इस जंग ने आज भी हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया जाता हे ओर यजीद पर लानत भेजी जाती हे हजरत ईमाम हुसैन ने उस शहादत को चुना यजीद के सामने अपना सर ना झुकाया इसी लिए ईमाम हुसैन को आज भी याद किया जाता हे 

जुलूस शहर के जावद दरवाजा से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ पुनः जावद दरवाजा पहुंचा। इस दौरान या हुसैन, या हुसैन की सदाओं से पूरा माहौल गूंज उठा। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की।  

इस अवसर पर जगह-जगह अकीदतमंदों द्वारा शरबत और लंगर का एहतेमाम किया गया। लोगों ने छबील लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को शरबत पिलाया। जुलूस के दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

*हजरत इमाम हुसैन की याद में निकला अलम शरीफ का जुलूस, हजारों अकीदतमंद हुए शामिल* *जयपुर/निंबाहेड़ा:कमलेश आमेटा शहर में सोमवार को हजरत इमाम हुसैन की याद में अलम शरीफ का जुलूस बड़े जोश-ओ-खरोश के साथ निकाला गया। हुसैनी अखाड़ा बबलू उस्ताद जावद दरवाजा के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में हजारों की तादाद में अकीदतमंद शामिल हुए। आज से हजारों वर्ष पूर्व में हुए करबला की इस जंग ने आज भी हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया जाता हे ओर यजीद पर लानत भेजी जाती हे हजरत ईमाम हुसैन ने उस शहादत को चुना यजीद के सामने अपना सर ना झुकाया इसी लिए ईमाम हुसैन को आज भी याद किया जाता हे जुलूस शहर के जावद दरवाजा से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ पुनः जावद दरवाजा पहुंचा। इस दौरान या हुसैन, या हुसैन की सदाओं से पूरा माहौल गूंज उठा। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। इस अवसर पर जगह-जगह अकीदतमंदों द्वारा शरबत और लंगर का एहतेमाम किया गया। लोगों ने छबील लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को शरबत पिलाया। जुलूस के दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 22, 2026

अग्निवीर विजय सुवालका का गांव में हुआ वीरों जैसा स्वागत, देशसेवा के जज्बे को मिला सम्मान

बेंगलुरु में सेना की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार पैतृक गांव पहुंचे विजय, जुलूस निकालकर किया अभिनंदन

भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी) जिले की मांडल तहसील स्थित पीथास गांव के 19 वर्षीय युवा विजय सुवालका के भारतीय सेना के अग्निवीर के रूप में चयन के बाद छह माह की कठिन सैन्य ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण कर पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव में विजय के सम्मान में जुलूस निकाला गया, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। पूरे गांव में देशभक्ति और गौरव का माहौल देखने को मिला।
विजय सुवालका, राजेश सुवालका के पुत्र हैं। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करने के बाद उनका चयन कोटा में आयोजित फिजिकल टेस्ट के माध्यम से हुआ था। चयन के उपरांत उन्हें भारतीय सेना के एएससी सेंटर नॉर्थ, इजीपुरा (बेंगलुरु, कर्नाटक) में छह माह की कठोर सैन्य ट्रेनिंग के लिए भेजा गया, जिसे उन्होंने सफलता पूर्वक पूर्ण किया।
गांव आगमन पर विजय ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासित जीवनशैली और कठिन प्रशिक्षण को दिया। उन्होंने बताया कि अग्निवीर बनने के लिए महीनों तक कठिन शारीरिक अभ्यास, लंबी दौड़, फिटनेस प्रशिक्षण और नियमित तैयारी करनी पड़ी, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें भारतीय सेना में सेवा का अवसर प्राप्त हुआ।
विजय के स्वागत के लिए गांव के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने उन्हें गांव और क्षेत्र का गौरव बताते हुए देशसेवा के उनके संकल्प की सराहना की। दिनभर उनके निवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा और परिजनों को भी बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।
ग्रामीणों ने कहा कि विजय की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी सफलता से अन्य युवाओं को भी सेना में भर्ती होकर देशसेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। विजय सुवालका ने युवाओं से लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताते हुए देशहित में कार्य करने का संदेश दिया।

अग्निवीर विजय सुवालका का गांव में हुआ वीरों जैसा स्वागत, देशसेवा के जज्बे को मिला सम्मान बेंगलुरु में सेना की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार पैतृक गांव पहुंचे विजय, जुलूस निकालकर किया अभिनंदन भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी) जिले की मांडल तहसील स्थित पीथास गांव के 19 वर्षीय युवा विजय सुवालका के भारतीय सेना के अग्निवीर के रूप में चयन के बाद छह माह की कठिन सैन्य ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण कर पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव में विजय के सम्मान में जुलूस निकाला गया, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। पूरे गांव में देशभक्ति और गौरव का माहौल देखने को मिला। विजय सुवालका, राजेश सुवालका के पुत्र हैं। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करने के बाद उनका चयन कोटा में आयोजित फिजिकल टेस्ट के माध्यम से हुआ था। चयन के उपरांत उन्हें भारतीय सेना के एएससी सेंटर नॉर्थ, इजीपुरा (बेंगलुरु, कर्नाटक) में छह माह की कठोर सैन्य ट्रेनिंग के लिए भेजा गया, जिसे उन्होंने सफलता पूर्वक पूर्ण किया। गांव आगमन पर विजय ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासित जीवनशैली और कठिन प्रशिक्षण को दिया। उन्होंने बताया कि अग्निवीर बनने के लिए महीनों तक कठिन शारीरिक अभ्यास, लंबी दौड़, फिटनेस प्रशिक्षण और नियमित तैयारी करनी पड़ी, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें भारतीय सेना में सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। विजय के स्वागत के लिए गांव के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने उन्हें गांव और क्षेत्र का गौरव बताते हुए देशसेवा के उनके संकल्प की सराहना की। दिनभर उनके निवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा और परिजनों को भी बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि विजय की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी सफलता से अन्य युवाओं को भी सेना में भर्ती होकर देशसेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। विजय सुवालका ने युवाओं से लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताते हुए देशहित में कार्य करने का संदेश दिया।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 22, 2026

23 जून को फाइनल मुकाबला महेश्वरी टीम ब्रदर्स व माहेश्वरी नई नगरी क्लब के बीच खेला जाएगा                                             भीलवाड़ा /मांडल : महेश कुमार बिड़ला                                       मांडल माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी 2026 के अंतर्गत स्वर्गीय विनित जी जाजू की पुण्यस्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है आयोजन करता दिलीप जाजू व पिंटू बिरला ने बताया कि आज प्रथम सेमीफाइनल   माहेश्वरी रॉयल और माहेश्वरी नई नगरी क्लब के बीच हुआ जिसमें माहेश्वरी रॉयल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने लिया माहेश्वरी नई नगरी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए निश्चित तौर में माहेश्वरी रॉयल 88 रन बनाकर हार गई मैन ऑफ द मैच हरिओम नुवाल रहे जबकि दूसरा सेमीफाइनल माहेश्वरी सिक्स शूटर और माहेश्वरी टीम ब्रदर्स के बीच हुआ जिसमें माहेश्वरी सिक्स शूटर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ली माहेश्वरी टीम ब्रदर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए पीछा करते हुए माहेश्वरी सिक्स शूटर 80 रन पर ढेर हो गई मैन ऑफ द मैच राम रौनक महेश्वरी 
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में कल कल दिनांक 23 जून को फाइनल मुकाबला महेश्वरी टीम ब्रदर्स व माहेश्वरी नई नगरी क्लब के बीच खेला जाएगा
क्रिकेट प्रेमियों में आगामी फाइनल मुकाबले को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

23 जून को फाइनल मुकाबला महेश्वरी टीम ब्रदर्स व माहेश्वरी नई नगरी क्लब के बीच खेला जाएगा भीलवाड़ा /मांडल : महेश कुमार बिड़ला मांडल माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी 2026 के अंतर्गत स्वर्गीय विनित जी जाजू की पुण्यस्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है आयोजन करता दिलीप जाजू व पिंटू बिरला ने बताया कि आज प्रथम सेमीफाइनल माहेश्वरी रॉयल और माहेश्वरी नई नगरी क्लब के बीच हुआ जिसमें माहेश्वरी रॉयल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने लिया माहेश्वरी नई नगरी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए निश्चित तौर में माहेश्वरी रॉयल 88 रन बनाकर हार गई मैन ऑफ द मैच हरिओम नुवाल रहे जबकि दूसरा सेमीफाइनल माहेश्वरी सिक्स शूटर और माहेश्वरी टीम ब्रदर्स के बीच हुआ जिसमें माहेश्वरी सिक्स शूटर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ली माहेश्वरी टीम ब्रदर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए पीछा करते हुए माहेश्वरी सिक्स शूटर 80 रन पर ढेर हो गई मैन ऑफ द मैच राम रौनक महेश्वरी प्रतियोगिता के अंतिम चरण में कल कल दिनांक 23 जून को फाइनल मुकाबला महेश्वरी टीम ब्रदर्स व माहेश्वरी नई नगरी क्लब के बीच खेला जाएगा क्रिकेट प्रेमियों में आगामी फाइनल मुकाबले को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 22, 2026

*खाटूश्यामजी चोमू पुरोहितान में चोरों ने घर से उड़ाए सिलेंडर*

*चोमू पुरोहितान, रींगस  :कमलेश आमेटा 
ग्राम पंचायत चोमू पुरोहितान में चोरी की वारदात सामने आई है। शैतान सिंह नेहरा के घर से अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर चुरा लिए पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना रींगस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

ग्रामीणों में चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर रोष है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

*खाटूश्यामजी चोमू पुरोहितान में चोरों ने घर से उड़ाए सिलेंडर* *चोमू पुरोहितान, रींगस :कमलेश आमेटा ग्राम पंचायत चोमू पुरोहितान में चोरी की वारदात सामने आई है। शैतान सिंह नेहरा के घर से अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर चुरा लिए पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना रींगस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों में चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर रोष है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 22, 2026