सिमडेगा: डीसी के निर्देश पर जिला उत्कृष्ट विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने शहर में निकाली मतदाता जागरूकता रैली
सोमवार 11 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह के निर्देश पर आज जिला उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा(एस. एस. प्लस टू उच्च विद्यालय सिमडेगा) के एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।