बालोद: मोबाइल टॉवर से केबल चोरी के आरोप में 7 गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी शामिल; पुलिस ने ₹10 लाख की संपत्ति की जब्ती
Balod, Balod | Aug 16, 2026 बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र में टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ग्राम भरदाखुर्द, कुरदी और सुखरी में केबल चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।