धनौरा: गजरौला के एक गांव निवासी युवती प्रेमी के साथ हुई फरार, गांव लौटने पर हुई पंचायत में हुआ हंगामा
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक व युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। देखते ही देखते दोनों के बीच नजदीकियां इतनी हो गई कि मिलना जुलना भी शुरू हो गया था। अब से लगभग तीन माह पहले दोनों ही गांव से फरार हो गए थे, इस दौरान शुक्रवार को लगभग 12:00 बजे गांव में पहुंचे तो गांव का माहौल गर्म हो गया। गांव में पंचायत बुलाई गई पंचायत चल रही थी।