🚨 BREAKING NEWS | कौशांबी से बड़ी खबर
🔴 महिला थाना में पहरे पर तैनात महिला आरक्षी को लगी गोली, मौत से मचा हड़कंप!
कौशांबी/मंझनपुर। महिला थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पहरे पर तैनात महिला आरक्षी प्रियंका यादव को गोली लग गई। घटना में महिला आरक्षी की मौत होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि गोली सिर के ऊपर से निकल गई, जिसके बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोली किन परिस्थितियों में चली और महिला आरक्षी को कैसे लगी? इन सवालों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
⚠️ घटना की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।
📍 मंझनपुर | कौशांबी | उत्तर प्रदेश
📰 City News 24 Live
बहुजन समाज की बुलंद आवाज
#BreakingNews #Kaushambi #KaushambiNews #UPNews #CrimeNews #PoliceNews #MahilaThana #WomenConstable #PriyankaYadav #Manjhanpur #UttarPradesh #LatestNews #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Sep 9, 2026