पटना ग्रामीण: चित्रगुप्त नगर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर 12:57 पर मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की छापेमारी के दौरान 19 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।