रूपवास: सैदपुरा: इंडियन आर्मी में चयनित मुरारी कुशवाह का प्रशिक्षण पूरा, गांव में हुआ भव्य स्वागत
खेरिया निवासी मुरारी कुशवाह का भारतीय सेना में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद गांव सैदपुरा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अशोक सेना टीम ने उनका सम्मान किया और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। उपस्थित लोगों ने कहा कि मुरारी की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।