पुष्पराजगढ़: अमरकंटक के वार्ड 11 में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन से ज़्यादा अतिक्रमण ढहाए
पवित्र नगरी अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 11 बैंक टोला क्षेत्र में शुक्रवार 2बजे नगर पंचायत, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान दो दर्जन से अधिक झुग्गी-झोपड़ियां और कच्चे मकान तोड़े गए।वार्डवासियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि कार्रवाई से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया जिससे बारिश में वह बेघर हो गए।