बासोदा: शराब दुकान न हटने पर भूख हड़ताल की चेतावनी, विधायक को सौंपा गया आवेदन
गंजबासौदा शहर में शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर चल रहा जन आक्रोश अब तेज होता जा रहा है। गुरुवार दोपहर 1:00 बजे प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी को आवेदन सौंपकर दुकान को स्थानांतरित करने की मांग की। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे 31 मार्च से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।