मैनपुरी: बीलपुर खास में परिवार के लोगों द्वारा पीड़िता के मकान पर किया जा रहा जबरन कब्जा, एसपी से की शिकायत
बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बीलपुर खास निवासी इंद्रा देवी पत्नी सुनील कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि परिवार के ही लोगों द्वारा उनके मकान पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। पुलिस की तरफ से परिवार के लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई को लेकर उसने एसपी से शिकायत की है।