मैनपुरी: काशीराम कॉलोनी में विद्युत विभाग ने चलाया गया चेकिंग अभियान, विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ FIR कराने के निर्देश जारी
गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में विद्युत विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें विद्युत चोरी करने वालों लोगों की केबल को उतार कर उनके खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विद्युत विभाग की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। विद्युत विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने का भी काम किया गया।