मैनपुरी: सिटी पब्लिक स्कूल के 23 बच्चों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की परीक्षा की पास, स्कूल के डायरेक्टर ने बच्चों का किया सम्मान
शहर के सिटी पब्लिक स्कूल के 23 बच्चों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की परीक्षा पास की है। जिसके बाद स्कूल के डायरेक्टर पियूष शुक्ला, प्रिंसिपल अनुपम शुक्ला ने परीक्षा पास करने वाले बच्चों को फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। बच्चों ने इसका श्रेय स्कूल के टीचर को दिया है।