मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सैनिक की हुई मौत
थाना क्षेत्र के नगला बहौरी निवासी रामनरेश पुत्र श्यामलाल बुधवार की रात 8 बजे बाइक से जा रहे थे। जोगा मोड हरियाणा ढाबे के पास कार की टक्कर से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया है। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।