मैनपुरी: घिरोर क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
टोडरपुर बोथरी ग्राम निवासी पवन कुमार बुधवार को घिरोर किसी काम से आए थे। जब शाम के समय वह वापस बाइक से घर जा रहे थे, तभी घिरोर क्षेत्र के कुम्हौल पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गुरूवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।